खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगी ठंडे पेयजल की सुविधा, जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया
हिसार। समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब हिसार की ओर से शनिवार दोपहर 12 बजे महावीर स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स ऑफिस में वाटर कूलर स्थापित किया गया। इस पहल से स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और कर्मचारियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। महावीर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास करने आते हैं। ऐसे में पेयजल की सुविधा खिलाड़ियों के लिए उपयोगी साबित होगी। रोटरी क्लब की इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और खेल जगत से जुड़े लोगों की जरूरतों में सहयोग करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। प्रदीप गुप्ता रोटरी क्लब हिसार के अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि समाजसेवा रोटरी क्लब की मूल भावना है। क्लब का प्रयास रहता है कि ऐसे कार्य किए जाएं, जिनका लाभ सीधे आमजन को मिले। महावीर स्टेडियम में वाटर कूलर स्थापित करने का उद्देश्य खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को आवश्यक पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी निभाता रहेगा। नरेश कुमार जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने रोटरी क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि महावीर स्टेडियम में प्रतिदिन विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। ऐसे में पेयजल की बेहतर व्यवस्था उनके लिए सुविधाजनक रहेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहयोग सराहनीय है। इस तरह के प्रयास खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने में मददगार साबित होते हैं। इस अवसर पर रमेश चंद्र, हैंडबॉल कोच अनूप कसवा, बास्केटबॉल कोच जितेंद्र, बैडमिंटन कोच नरेश मलिक, जिम्नास्टिक कोच विनोद और कुश्ती कोच अनिल मौजूद रहे। रोटरी क्लब की ओर से सचिव दिनेश गुप्ता सहित अश्विनी गर्ग, शशि लोहिया, पंकज गर्ग, पार्षद संजय डालमिया, अजय तायल, अनिता भंडारी, सुनील गोयल, मनोज माहेश्वरी, दीपक बंसल, मनोज लोहिया, दयानंद सिंगल, आशीष गोयल, के.के. वर्मा और देव कुमार गर्ग ने भी सहभागिता की।
