शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान: डीसी

 
शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान: डीसी


- डीसी साहिल गुप्ता ने समाधान शिविर में शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए हैं निर्देश
भिवानी, 08 अक्टूबर। डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका समाधान करें। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समाधान शिविरों की स्वयं समीक्षा करते हैं। ऐसे में शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।
समाधान शिविर में गांव खैरपुरा निवासी ईश्वर सिंह ने खेत में बिजली कनेक्शन लगवाने, गांव पाथरवाली निवासी मनोज कुमार ने इंतकाल मंजूरी दिलवाने, ढाणा रोड निवासी भगवान दास ने पार्क कॉलोनी, बीटीएम चौक एवं आईटीआई के पास लगे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करवाने और खुले फेज को सुरक्षित करवाने की शिकायत रखी।
इसी प्रकार से फैमिली आईडी से संबंधित शिकायतों में गांव बिधनोई निवासी प्रीति, गांव गोपालवास निवासी श्याम, कृति नगर निवासी प्रियंका, गांव नांगल निवासी रोशनी, स्थानीय निवासी अनीता, गांव मोरखा निवासी प्रकाश, गांव झांवरी निवासी विजयपाल सिंह, सेक्टर-13 निवासी अनीता, वार्ड नंबर-11 निवासी लाली देवी, भिवानी निवासी अंजू रानी व उर्मिला देवी ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।
डीसी ने निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला परिषद के डिप्टी सीइओ रविंद्र दलाल, डीएसपी अनूप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार, के.के. ग्रोवर तथा रामकिशन हालवासिया मौजूद रहे।