सिरसा में समाधान शिविर का आयोजन, डीआरओ ने आमजन की शिकायतों पर की सुनवाई

 
सिरसा में समाधान शिविर का आयोजन, डीआरओ ने आमजन की शिकायतों पर की सुनवाई

सिरसा, 10 सितंबर। जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। सिरसा में आयोजित समाधान शिविर में कुल 25 शिकायतें आई।


जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से करें। प्रत्येक विभाग अपनी एटीआर जरूर भेजें ताकि पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने कार्यों के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।


उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का स्थाई समाधान हो और संबंधित विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर जन शिकायतों का हल करें। उन्होंने कहा कि नागरिक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर आयोजित समाधान शिविर में समस्याएं रखते हुए उनका निवारण करवा सकते हैं।