सिरसा में समाधान शिविर का आयोजन, एडीसी अर्पित संगल ने शिकायतों पर दिए कार्रवाई के निर्देश

 
सिरसा में समाधान शिविर का आयोजन, एडीसी अर्पित संगल ने शिकायतों पर दिए कार्रवाई के निर्देश

सिरसा | अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 15 शिकायतें आई।


अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर अंडरटेक करें और उनके समाधान के पश्चात तुरंत एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। समस्याओं का स्थाई समाधान हो और संबंधित विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर जन शिकायतों का हल करें। उन्होंने कहा कि नागरिक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखते हुए उनका निवारण करवा सकते हैं।