सेवा संकल्प अभियान के तहत खरावड़ गांव  में सेवा सेतु शिविर में पात्र लाभार्थियों का किया गया पंजीकरण- उपायुक्त सतबीर सिंह

 

- पंजीकरण करवाने वाले लाभार्थियों को संबंधित योजना का दिया जाएगा लाभ
- पात्रता गरीब व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर
- सांपला मार्किट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक ने अपने पैतृक गांव में आयोजित शिविर में की शिरकत
रोहतक, 9 अक्तूबर। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें मौके पर पात्र व्यक्तियों का जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पंजीकरण किया जा रहा है। सरकार के निर्देशानुसार गरीब पात्र नागरिकों को घर द्धार के समीप सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआंे का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविरों का आयोजन जारी है।
सतबीर सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला के सांपला खंड के गांवा खरावड़ में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संबंधित विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। शिविर के दौरान पंजीकरण करवाने वाले लाभार्थियों को संबंधित विभाग द्वारा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि महम नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों के लिए 12 अक्तूबर को महम स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह महम खंड के नागरिकों के लिए 13 अक्तूबर को महम स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, 14 अक्तूबर को गांव मोखरा स्थित चौपाल (पाना खांडयान) तथा 15 अक्तूबर को गांव-फरमाणा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्ति इन शिविरों में पहुंचकर पात्रता अनुसार लाभ उठाये।
बाॅक्स
नागरिकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने के लिए सरकार है कृत संकल्प- मार्किट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक
सांपला मार्किट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक ने उनके पैतृक गांव खरावड में आयोजित सेवा सेतु शिविर में शिरकत की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि पात्र लोगों को उनकी इच्छानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाए ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। सरकार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा है, जिनका उद्देश्य नागरिकों के घर द्वार के समीप पात्रता अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।