म्हारी सडक़ ऐप के माध्यम से सडक़ संबंधी समस्याओं की शिकायत करवायें दर्ज :- उपायुक्त सतबीर सिंह

 
म्हारी सडक़ ऐप के माध्यम से सडक़ संबंधी समस्याओं की शिकायत करवायें दर्ज :- उपायुक्त सतबीर सिंह

 रोहतक, 8 सितंबर : उपायुक्त सतबीर सिंह ने जिला वासियों का आह्वान किया है कि वे अपने आसपास सडक़ों से संबंधित किसी भी समस्या बारे म्हारी सडक़ ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि संबंधित विभाग द्वारा समस्या पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा है कि सडक़ व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर बनाने में आमजन की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
सतबीर सिंह ने कहा है कि म्हारी सडक़ ऐप के माध्यम से नागरिक सडक़ पर दिखाई देने वाली विभिन्न समस्याओं की फोटो लेकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इनमें गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त सडक़, खराब स्ट्रीट लाइट, टूटी रेलिंग या सुरक्षा बाधा, जलभराव एवं निकासी की समस्या तथा सडक़ पर किसी प्रकार का अवरोध आदि शामिल हैं। सरकार द्वारा प्रदेश में सडक़ों से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से म्हारी सडक़ ऐप शुरू की गई है।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा है कि नागरिक पहले म्हारी सडक़ ऐप डाउनलोड कर मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर अथवा लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद नई शिकायत विकल्प पर क्लिक करके समस्या की फोटो अपलोड की जा सकती है। शिकायत दर्ज करते समय संबंधित स्थान की जीपीएस लोकेशन भी साझा की जा सकती है। इसके पश्चात समस्या का संक्षिप्त विवरण भरकर शिकायत को सबमिट किया जा सकता है। शिकायत दर्ज होने के बाद नागरिक ऐप के माध्यम से उसकी स्थिति एवं प्रगति ऑनलाइन देख सकते हैं। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
सतबीर सिंह ने कहा है कि नागरिक म्हारी सडक़ ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें और सडक़ संबंधी समस्याओं की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाकर बेहतर एवं सुरक्षित सडक़ व्यवस्था के निर्माण में अपनी भागीदारी निभायेंं। इस ऐप के माध्यम से सडक़ संबंधित समस्या की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा मिलती है। ऐप पर समस्या का फोटो अपलोड किया जा सकता है तथा स्टीक लोकेशन साझा की जा सकती है। शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है। संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही की निगरानी भी संभव है।