2 अक्टूबर से शुरू होगा रिफॉर्म उत्सव

 

 

अम्बाला | हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने रिफॉर्म उत्सव के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बताया कि सुधार उत्सव अभियान का उद्देश्य नागरिकों की प्रतिक्रिया जानना, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम एवं सुदृढ़ करना और नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाना है। अभियान 2 अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक चलेगा।

अभियान तीन स्तरीय प्रक्रिया जन मंथन, विमर्श, समाधान एवं संकल्प सिद्धि/जन समाधान पर आधारित रहेगा। वीसी के बाद डीसी सचिन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय में पूरे करें। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और रिफॉर्म उत्सव के उद्देश्य को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।