सोनीपत पुलिस में SPO के 30 पदों पर भर्ती शुरू:7 से 11 सितंबर तक करें आवेदन; सेना के पूर्व जवानों को प्राथमिकता
सोनीपत जिला पुलिस कमिश्नरेट में विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के 30 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, आईपीएस, एडीजीपी के निर्देश पर यह भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार पुलिस लाइन सोनीपत स्थित रोजनामचा एवं वेलफेयर शाखा में आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक कार्यालय समय के दौरान जारी रहेगी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सही तरीके से पूरा करने के लिए जिला स्तर पर एक चयन बोर्ड बनाया गया है। यह चयन बोर्ड पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनीपत सोनाक्षी सिंह, आईपीएस की अध्यक्षता में काम करेगा।
पूर्व सिपाहियों को मिलेगी प्राथमिकता
भर्ती प्रक्रिया में पूर्व सैनिकों, सीएपीएफ (CAPF) और एचएसआईएफ/एचएपी (HSISF/HAP) के पूर्व सिपाहियों को प्राथमिकता मिलेगी। चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले 15 दिन का कैप्सूल ट्रेनिंग कोर्स कराया जाएगा। आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी एक-एक अटेस्टेड फोटोकॉपी देनी होगी।
