हिसार में कार्यकर्ताओं को दिया जनसेवा का मंत्र, रणबीर गंगवा बोले सेवा और समर्पण से बढ़ें आग
हिसार । लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बरवाला और नारनौंद की बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से बढ़ती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, संगठन और समर्पण के संकल्प के साथ समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निरंतर लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा और सुशासन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सेवा का भाव केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि इसे निरंतर जनसेवा के रूप में आगे बढ़ाया जाए।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष गोयल, चेयरमैन प्रवीण सैनी, रोशन घनघस, पूजा गुंदली सहित पार्टी पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
