हिसार, 05 अक्टूबर ।
अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम नियम 1995 के तहत जिला स्तरीय विजिलेंस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की त्रैमासिक बैठक का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़ें मामलों की समीक्षा, प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागो के अधिकारी एवं कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
