रोहतक में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी, उपायुक्त ने हर परिवार से की दीया जलाने की अपील

 
रोहतक में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी, उपायुक्त ने हर परिवार से की दीया जलाने की अपील

रोहतक | उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर से किया जाएगा। अभियान के तहत इस दिन विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा शाम को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों से उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया गया है।


उपायुक्त सतबीर सिंह ने जिला के प्रत्येक परिवार से अपील की कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर में आशीर्वाद का दीया अवश्य जलाएं। उन्होंने कहा कि यह दीपक सेवा, संकल्प, सम्मान और आभार की भावना का प्रतीक बनेगा तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाएगा।


उन्होंने कहा कि जब हर घर में सेवा और संकल्प का दीप जलेगा, तो पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री के प्रति अपनी आत्मीयता और आभार की भावना से जगमगा उठेगा। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वे इस अभियान से जुडक़र सेवा भावना को मजबूत करें और 17 सितंबर को सामूहिक सहभागिता के साथ आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को सफल बनाएं।