महेंद्रगढ़ में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित:11 केवी फीडर पर होगा काम, सुबह 6 से 10 बजे तक बिजली रहेगी गुल

 
महेंद्रगढ़ में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित:11 केवी फीडर पर होगा काम, सुबह 6 से 10 बजे तक बिजली रहेगी गुल

 

महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में 11 केवी भड़फ फीडर से जुड़े गांवों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एमएस पावरग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा 765 केवी की नई ट्रांसमिशन लाइन खींचने का कार्य किया जाना है।

बिजली निगम कार्यालय कनीना के एसडीओ उमेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार (3 सितंबर) को क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। कार्य की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए संबंधित एजेंसी द्वारा 11 केवी भड़फ आरडीएस फीडर पर 'परमिट टू वर्क' लिया गया है। उन्होंने बताया कि एमएस पावरग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा 765 केवी की नई ट्रांसमिशन लाइन खींचने का कार्य किया जाना है।

4 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

इसके चलते बुधवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 4 घंटे तक इस फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।