सरकार के सकारात्मक प्रयासों का असर, 387 सफाईकर्मी आज काम पर लौटे

 
सरकार के सकारात्मक प्रयासों का असर, 387 सफाईकर्मी आज काम पर लौटे

 

 कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सफाईकर्मियों के हित में लिए गए सकारात्मक निर्णयों और लगातार की जा रही अपील का असर दिखाई दे रहा है। आज प्रदेश में 387 सफाईकर्मी काम पर वापस लौटे हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने सफाईकर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पात्र सफाईकर्मियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लाइज (एश्योरेंस ऑफ सर्विस) एक्ट, 2024 के तहत सेवा सुरक्षा, जबकि 10 वर्ष से अधिक सेवा वाले पात्र सफाईकर्मियों के कुल मासिक भुगतान को ₹20,590 से बढ़ाकर ₹25,560 करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अन्य सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा लाभ भी दिए जा रहे हैं।

 

श्री गोयल ने कहा कि सरकार सफाईकर्मियों के साथ हर कदम पर खड़ी है और उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए लगातार सकारात्मक बातचीत और कार्रवाई कर रही है।

 

उन्होंने प्रदेशहित में काम पर लौटने वाले सभी सफाईकर्मियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सफाईकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

कैबिनेट मंत्री ने बाकी बचे सफाई कर्मियों से भी अपील की कि वे जल्द से जल्द काम पर लौटें और प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।