पीएलए वेलफेयर एसोसिएशन ने सरदार कुलबीर सोहल को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर किया सम्मानित
हिसार।
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में सरदार कुलबीर सोहल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हिसार की पीएलए वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान स. गुरजीतसिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने स.कुलबीर सोहल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। साथ ही अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों के उत्थान और जनकल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
एसोसिएशन के प्रधान स.गुरजीत सिंह ने कुलबीर सोहल को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, डॉ. अवनीत वडैच, पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी तथा मंत्री श्रुति चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सोहल प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर अनिल जैन ने कहा कि स. कुलबीर सोहल से उम्मीद है कि वे सभी समाजों के लोगों को साथ लेकर सामाजिक उत्थान और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
वहीं, कुलबीर सोहल ने सम्मान के लिए पीएलए वेलफेयर एसोसिएशन एवं पीएलए मैनेजमेंट वेलफेयर कमेटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। हरियाणा के अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याओं को संबंधित मंचों पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर पीएलए वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान स.गुरजीत सिंह, उपप्रधान विक्रम गर्ग, अनिल जैन, सचिव सचिन गुप्ता, पूर्व प्रधान रवि मेहता, स. जसमेर सिंह, रामबाबू अग्रवाल, डॉ. गुरु प्रताप, डॉ गौरव डॉ सौरभ मुंजाल रमेश चंद्र गुप्ता, स. हरमन सिंह विजय गावड़िया, लवली अरोड़ा, सुशील शर्मा, सुभाष कुकरेजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
