विशेष शिविर लगाकर लंबित नोटिसों का किया जा रहा निपटान

 
 विशेष शिविर लगाकर लंबित नोटिसों का किया जा रहा निपटान


सिरसा, 08 अक्टूबर।
रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (44) के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत लंबित नोटिसों के निपटान के लिए 7 अक्टूबर से मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहा है। उन्होंने बताया कि नौ अक्टूबर को भी प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित बूथ लेवल अधिकारी जिनके स्तर पर नोटिसों का निपटान लंबित है, नौ अक्तूबर को प्रात: नौ बजे से सायं पाँच बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे तथा लंबित नोटिसों का निपटान करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से भी अपील की कि इन विशेष शिविरों के दौरान वो अपने गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित नोटिस के लिए निर्धारित दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी को देने का कष्ट करें ताकि निर्वाचक नामावली में सभी पात्र मतदाताओं के नाम शामिल किए जा सके।