लाल डोरा से संबंधित नागरिक शिविर में पहुंचे: हरबीर सिंह
भिवानी, 03 नवंबर।
डीएमसी हरबीर सिंह ने बताया कि लाल डोरा प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित मामलों के निपटारे के लिए नगर परिषद कार्यालय परिसर में चार नवंबर को सुबह दस बजे विशेष शिविर लगाया जाएगा। कोई भी मामला लंबित नहीं रखा जाएगा, सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा।
डीएमसी हरबीर सिंह ने बताया कि आमजन को लाल डोरा प्रमाण पत्र हो रही परेशानी को देखते हुए ही नगर परिषद भिवानी के कार्यालय में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लाल डोरा लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा।
डीएमसी ने लाल डोरा प्रमाण पत्र मामलों के निपटारों को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेशों में कहा कि सभी आवेदनों पर समयबद्ध ढंग से कार्रवाई की जाएगी। कोई भी मामला लंबित नहीं रखा जाएगा।
पात्र आवेदकों को तुरंत मिलेंगे सर्टिफिकेट: जिन आवेदकों के दस्तावेज और फाइलें पूरी हैं, उन्हें आज कार्यालय में बुलाकर तुरंत उनके लाल डोरा प्रमाण पत्र तैयार करवाए जाएं और नियमानुसार जल्द से जल्द जारी किए जाएं।
अधूरी फाइलों पर मिलेगी सूचना: जिन आवेदनों में किसी दस्तावेज की कमी है, उनके आवेदकों को सूचित किया जाएगा ताकि वे जरूरी कागजात जमा करवा सकें। वहीं, जो आवेदन नियमों व पात्रता पर खरे नहीं उतरते, उन्हें स्पष्ट और उचित कारणों के साथ नियमानुसार रिजेक्ट (अस्वीकृत) किया जाएगा।
समयबद्ध होगी कार्रवाई: किसी भी आवेदन को बेवजह पेंडिंग नहीं रखा जाएगा। कर्मचारियों व अधिकारियों को पूरे कार्य की नियमित निगरानी करने और आदेशों की दृढ़ता से अनुपालना करने की हिदायत दी गई है ताकि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
