- डीसी साहिल गुप्ता ने की समाधान शिविरों में आई शिकायतों की समीक्षा
- नागरिकों की समस्याओं को त्वरित समाधान करें, समाधान के साथ-साथ नागरिकों की संतुष्टिï जरूरी है
भिवानी, 09 अक्टूबर। डीसी साहिल गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के समाधान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल सक्षम अधिकारी ही समाधान शिविरों में आएं ताकि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो। समस्या के समाधान के साथ-साथ नागरिकों की संतुष्टिï भी जरूरी है। डीसी ने तोशाम, लोहारू और सिवानी एसडीएम को निर्देश कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविर में वे स्वयं नागरिकों की शिकायतें सुनें। यदि अति आवश्यक कारणवश वे उपस्थित नहीं हो पाते हैं तो तहसीलदार या बीडीपीओ नागरिकों की समस्या सुनेंगे। समाधान शिविर में किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी वीसी के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठï की समीक्षा की और प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर सरकार का फलेक्सी कार्यक्रम है। हर सोमवार और गुरुवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों से अपने स्तर पर संपर्क करें और उनकी समस्याओं के बारे में गहनता से जानकारी लें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के अनावश्यक रूप से चक्कर ना लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान स्थायी होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कि 15 दिन से पुरानी सभी शिकायतों का एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करते हुए एटीआर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए। सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों का रिव्यू करें। किसी प्रकार से भी औपचारिकता न हो, स्वयं संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, जिला वन अधिकारी विपिन कुमार, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, डीएमसी हरबीर सिंह, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीएसपी महेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य व जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
