डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए 17 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

 डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
 
डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए 17 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन


भिवानी, 11 अगस्त। जिला कल्याण अधिकारी देवेन्द्र शर्मा बताया कि डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपने नजदीकी सीएससी केंद्र या सरल केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।


उन्होंने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दसवीं, बारहवीं तथा स्नातक कक्षा के अंकों के आधार पर, जबकि पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पात्रता के लिए अनुसूचित जाति के दसवीं कक्षा के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत तथा शहरी विद्यार्थियों के लिए 70 प्रतिशत अंक, बारहवीं के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए 70 प्रतिशत तथा शहरी विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत अंक और स्नातक के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत तथा शहरी विद्यार्थियों के लिए 65 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग ‘ए’ के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत तथा शहरी विद्यार्थियों के लिए 70 प्रतिशत अंक, जबकि पिछड़ा वर्ग ‘बी’ एवं सामान्य वर्ग के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए दसवीं में 75 प्रतिशत तथा शहरी विद्यार्थियों के लिए 80 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

सभी आवेदकों को आवेदन के साथ मूल दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां स्पष्ट रूप से संलग्न करें। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी लघु सचिवालय स्थित जिला कल्याण अधिकारी के कमरा नंबर 161 में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 0172-2566219 एवं 0172-2567009 नंबरों पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।