6 सितंबर को गांव बुगाना में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला

 
6 सितंबर को गांव बुगाना में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला

 

हिसार, 03 सितंबर। 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 6 सितंबर को जिले के गांव बुगाना का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गांव में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं एवं जनशिकायतें सुनेंगे।

यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव ने बताया कि निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 11 बजे गांव बुगाना पहुंचेंगे। यहां वे बस स्टैंड बुगाना से रेलवे स्टेशन बुगाना तक नई सडक़ के निर्माण तथा गांव बुगाना में फिरनी के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगे।