अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

 
  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

सिरसा, 13 अक्टूबर।

महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की ओर से वर्ष 2026-2027 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2027 को सम्मानित किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डॉ. दर्शना सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड, इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड, लाइफटाइम अचीवर अवार्ड तथा सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं के नाम 5 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कोरियर या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पुरस्कारों से संबंधित अधिसूचना, पात्रता, नियम एवं शर्तों की जानकारी विभाग के पोर्टल https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/ पर प्राप्त की जा सकती है।