गांव लीलस और बड़वा में सेवा सेतू शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

 
  गांव लीलस और बड़वा में सेवा सेतू शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

सिवानी/भिवानी, 15 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में गुरुवार को सिवानी खंड के गांव बड़वा और लीलस में सेवा सेतू शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, उपमंडल रोजगार कार्यालय सिवानी द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन, क्रीड विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र हेल्पडेस्क, उद्यान विभाग द्वारा बागवानी विकास संगोष्ठी तथा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए।
शिविर में स्टॉलों पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी। कर्मचारियों ने आवेदन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत समिति सिवानी चेयरमैन उग्रसेन, सरपंच धर्मसिंह, हंसराज बिश्नोई समाज सेवी, सरपंच प्रतिनिधि धोलूराम धतरवाल, प्रवीन बीरथलिया, मुकेश सिंहमार सहित अनेक स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।