एसआईआर कार्य के लिए 12-13 व 26-27 सितंबर को खुले रहेंगे संबंधित बूथ वाले कार्यालय व स्कूल: एसडीएम महेश कुमार

 
एसआईआर कार्य के लिए 12-13 व 26-27 सितंबर को खुले रहेंगे संबंधित बूथ वाले कार्यालय व स्कूल: एसडीएम महेश कुमार

 भिवानी, 7 सितंबर।      57-भिवानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी ना. महेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का कार्य चल रहा है। निर्देशों के तहत 12 व 13 तथा 26 व 27 सितंबर को सभी बीएलओ अपने-अपने संबंधित बूथों पर उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। ऐसे में संबंधित बूथ वाले कार्यालय व स्कूल खुले रहेंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यालय भवनों एवं स्कूलों में मतदान केंद्र स्थापित हैं, उन्हें उक्त तिथियों पर खुला रखा जाए तथा संबंधित कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए ताकि बीएलओ अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें। साथ ही बीएलओ व आमजन के बैठने के लिए कुर्सियों तथा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।