समाधान शिविर में आई शिकायतों को अधिकारी समयबद्ध निपटाएं: डीडीपीओ

 
समाधान शिविर में आई शिकायतों को अधिकारी समयबद्ध निपटाएं: डीडीपीओ

भिवानी, 03 सितंबर।      डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निपटान किया जाए।
डीडीपीओ के समक्ष गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी तारा चंद ने गली से अवैध कब्जा हटवाने बारे, गांव सैय निवासी राजबीर कौशिक ने मीटर लगवाने, राजीव कॉलोनी निवासी ओमकांत ने बिजली विभाग द्वारा शिकायत पर सुनवाई न किए जाने, स्थानीय निवासी कामरेड ओम प्रकाश ने शहर के तोशाम बाईपास के नजदीक बिजली के टूटे खंभे बदलवाने तथा सराय चोपटा पर सडक़ मरम्मत करवाने की शिकायतें रखीं।
इसी प्रकार से गांव बडेसरा निवासी संतोष, गांव बरालू निवासी धर्मपाल, गांव गरवा निवासी कमला, वार्ड नंबर 11 निवासी बलराम, गांव हरियावास निवासी अमित कुमार, गांव हालुवास निवासी बीर सिंह, गांव कलिंगा पाना स्वाई निवासी कृष्णा, गांव रोढ़ा निवासी सुमेर सिंह, गांव दिनोद निवासी राजल देवी, गांव कितलाना निवासी कांता, गांव बड़वा निवासी सीमा, गांव खरक कलां निवासी शीला तथा गांव खरकड़ी माखवान निवासी सूरजमल ने फैमिली आईडी में दर्ज त्रुटियों को ठीक करवाने की शिकायतें डीडीपीओ के समक्ष रखीं।
डीडीपीओ श्री कादयान ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर-सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार, अनिल सोलंकी, राम किशन हालवासिया और नरेंद्र ग्रेवाल मौजूद रहे।