अधिकारी शिकायत पोर्टलों की लंबित शिकायतों का समयबद्ध करें निपटारा :- उपायुक्त सतबीर सिंह
उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे सभी शिकायत पोर्टलों की लंबित शिकायतों का शीघ्र उचित निपटारा करें। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के दृष्टिगत समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है।
सतबीर सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की हर विभाग से संबंधित प्रत्येक शिकायत के एक छत के नीचे तुरंत निदान के उद्देश्य से हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू करते है।
उपायुक्त सतबीर सिंह के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला व महम में समाधान शिविर आयोजित किये गए, जिनमें नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निपटारे बारे दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि वे नागरिकों की समस्या का समाधान करते समय उनसे संवाद करें ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सके।
