अम्बाला | ओबीसी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन का अंबकमल भाजपा जिला कार्यालय में आगमन हुआ। उन्होंने अमरजीत धीमान से मुलाकात की और मौजूद पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श में स्थानीय मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। सेन ने आश्वासन दिया कि वे हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलकर ओबीसी समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, पूर्व विधायक पवन सैनी, मेयर अक्षिता सैनी, ओबीसी जिला अध्यक्ष सतीश धीमान और रमेशपाल नौणी मौजूद रहे।
