कोई भी योग्य मतदाता न छूटे नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निपटान पर फोकस : डीसी

 
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निपटान पर फोकस : डीसी

आगामी 6 नवम्बर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
झज्जर,

जिलाभर में गत दिनों चलाए गए   विशेष अभियान के तहत मतदाताओं को मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर निर्वाचन आयोग और प्रशासन का विशेष फोकस है।  गत 9 अक्टूबर तक तीन दिन तक चले विशेष शिविरों व घर-घर सर्वे में लंबित मामलों की सुनवाई की गई है।यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को दी।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए जिलाभर में सभी  807 मतदान केंद्रों के लिए बूथ लेवल एजेंट,8 सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और 4 निर्वाचक पंजीयन अधिकारी  नियुक्त किए गए हैं।
डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डीसी ने बताया कि बीएलओ नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए वोटरों से दस्तावेज प्राप्त करें, जहां पर नोटिस प्राप्त होने पर अभी तक सम्बन्धित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाये गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी  वर्षा खांगवाल ने ऐसे सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जिन्होने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं वे अपने दस्तावेज बूल लेवल अधिकारी को जमा करवाएं ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवम्बर 2026 को प्रकाशित होने वाली अन्तिम मतदाता सूची में शामिल हो सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की शिकायत है तो वे बेझिझक सम्बंधित बीएलओ,सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और निर्वाचक पंजीयन अधिकारी में से किसी से भी संपर्क कर सकते हैं।