गत अगस्त माह तक बकाया सरसों तेल का वितरण होगा 15 सितंबर तक :- उपायुक्त सतबीर सिंह
रोहतक, 8 सितंबर। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत राशन डिपुओं पर अगस्त 2026 तक बकाया सरसों तेल का वितरण पात्र लाभार्थियों को किया जाएगा।
सतबीर सिंह ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को बकाया सरसों तेल का वितरण 15 सितंबर 2026 तक आधार प्रमाणीकरण के पश्चात पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। जिन राशन डिपुओं पर सरसों तेल का स्टॉक बकाया है, वहां पात्र लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण करवाने के बाद सरसों तेल उपलब्ध करवाया जाएगा।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने पात्र लाभार्थियों का आह्वान किया है कि वे 15 सितंबर 2026 तक अपने संबंधित राशन डिपो पर पहुंचकर आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से बकाया सरसों तेल प्राप्त करें। उन्होंने राशन डिपो संचालकों को भी निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बकाया सरसों तेल का वितरण पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
