आईटीआई में विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए किया प्रेरित

 
 आईटीआई में विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए किया प्रेरित

हिसार, 21 अक्टूबर।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिसार में प्रधानाचार्य डॉ. रविन्द्र झोरड़ के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटर एवं वर्ग अनुदेशक ललित कुमार, कनिष्ठ यूथ कोऑर्डिनेटर एवं वर्ग अनुदेशक दीपक कटारिया तथा मोटर मैकेनिक अनुदेशक सदानंद सिहाग ने स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने और देश में उत्पादित सामान के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन मिलता है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
कार्यक्रम में संस्थान के वर्ग अनुदेशक विनोद कुमार, दीपक कुमार, पंकज, प्रमोद, सुनील, गौरव, किस्मत, मोनिका, राकेश, पवन, अनिल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।