विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में अधिक ये अधिक युवा भाग लें: मनसा

 
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में अधिक ये अधिक युवा भाग लें: मनसा

 
-राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर : मनसा
भिवानी,09 सितंबर।  माय भारत से युवा जिला अधिकारी मनसा ने अपनी स्थानीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने तथा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की कड़ी में जोडऩे के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर लाइव है। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस क्विज में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक क्विज प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को अपनी सोच, विजन, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक को पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में क्विज 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026 तक आयोजित हो रही है। इसके बाद चयनित युवा द्वितीय चरण में निबंध लेखन, तृतीय चरण में जिला चैंपियनशिप तथा चतुर्थ चरण में राज्य स्तरीय में भाग लेंगे। इन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण राष्ट्रीय संवाद होगा, जिसका आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा तथा वे प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत से जुड़े अपने विचार, विजन एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। मनसा ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे माय भारत पोर्टल पर क्विज में बढ़-चढक़र भाग लें तथा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार व माय युवा भारत के द्वारा समाज में इस प्रकार के युवाओं को प्रोत्साहित करने व युवाओं को देश की कड़ी से जोडऩे के लिए कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं, ताकि युवाओं के अंदर लीडरशिप की भावना तैयार हो और वह देश की मजबूत कड़ी के साथ जुड़ सके।
इस अवसर पर लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक जीतेन्द्र सैनी, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज, प्रवीण गोलागढ़, राकेश कुमार, सचिन, राहुल, लक्ष्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व स्वयं सेवी उपस्थित रहे।
*****************ञ