मेडिकल कॉलेज खानपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में मोहन लाल बड़ौली ने की सहभागिता

 

 

 

रक्तदान जीवन बचाने का महान संकल्प : मोहन लाल बड़ौली

 

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर-हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली ने आज मेडिकल कॉलेज, खानपुर, सोनीपत में आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा के लिए किया जाने वाला महान सेवा कार्य है।

 

श्री बड़ौली ने इस नेक पहल से जुड़े सभी आयोजकों, रक्तदाताओं एवं सेवाभावी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए।

 

उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं की सराहना की और कहा कि रक्त की आवश्यकता के समय एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

 

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के निदेशक श्री जगदीश दुरेजा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजीव, ईओ डॉ. मनोज कुमार, श्री बलराज कौशिक, श्री बिजेंद्र मलिक, श्री प्रदीप बड़वासनी, श्री अरुण निनानिया, श्री जस्सी खुराना तथा श्री आनंद मलिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।