कार्यक्रम के आयोजक व बवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मिकी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इलाके के विभिन्न मांगों को जोरदार ढ़ंग से रखा। विधायक ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के साथ-साथ बवानी खेड़ा की जनता ने विधानसभा से भी लगातार तीसरी बार बीजेपी का विधायक चुनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बवानी खेड़ा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की एक तरह से छावनी है, यहां की जनता एक इशारे पर ढोल ठाड़े भर देती है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं और कुछ चल रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान जनसभा में उमड़ी भीड़ से मुख्यमंत्री को हमेशा भाजपा के साथ रहने का आश्वासन दिलवाया।
विद्यायक ने बवानी खेड़ा अस्पताल की सुविधाएं बढाने, 33 केवी सब स्टेशन बनाने, खरक कलां महिला कॉलेज के भवन का निर्माण करवाने विभिन्न स्टेडियम, नई सब्जी मंडी, सडक़ों का रखरखाव, कम्यूनिटी सेंटर, कस्बे में नया रेस्ट हाउस का निर्माण, कस्बे में नगरपालिका भवन का निर्माण, बवानी खेड़ा को उपमंडल का दर्जा दिए जाने सहित विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखी। पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के बारे में आज सारा हरियाणा जानता है कि किस तरह से न दिन न रात, सुबह न शाम, चौबीस घंटे प्रदेश की भलाई के लिए काम करते रहते हैं। मुंख्यमन्त्री हरियाणा को एक विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि बवानी खेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि क्षेत्र की विधानसभा में आवाज़ उठाते हैं। कपूर सिंह वाल्मीकि अपने क्षेत्र को आगे बढाने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि ये इलाका चौ. बंसीलाल का बहुत ही प्रिय रहा है और क्षेत्र की जनता ने भी हमेशा से चौ. बंसीलाल और चौ.सुरेंद्र सिंह का साथ दिया। चौ. सुरेंद्र सिंह बताते थे कि इस इलाके ने हमेशा पूरा मान-सम्मान रखा है। ये बागड़ का इलाका था, यहां कुछ नहीं हुआ करता था। चौ. बंसीलाल ने बहुत पहले कैनाल का ऐसा नेटवर्क बनाया कि पानी इस क्षेत्र तक आए। लेकिन उसके बाद की सरकारों ने कोई सुनवाई नहीं की। आज हम मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि उनकी अगुवाई और साथ मे सिंचाई मंत्री के रूप में श्रुति चौधरी हैं, जो वल्र्ड बैंक का पैसा लेकर आए हैं। इससे अब नहरों का जीर्णोद्धार होगा। पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं।
जनसभा में नगरपालिका चेयरमैन सुंदर अत्री ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने जिले की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री बिशंबर वाल्मिकी, भाजपा जिला प्रभारी डॉ. अरविन्द यादव, सभी प्रकोष्टïोंं के प्रभारी मुकेश गौड़, हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार, मार्केट कमेटी चेरयरमैन राजेन्द्र हंस, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, परजीत मड्डïू, दीपा तंवर, राजेश केडिय़ा सिवानी, जयदेव तंवर, बाबा विचार नाथ, दिनेश तंवर, बिल्लू, ओमप्रकाश, विनोद मास्टर, दीपक सैनी, संजय सैनी, पूर्व चेयरमैन महावीर अत्री व शिला रानी, ईश्वर तंवर आदि मौजूद रहे।
