पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सिरसा, 
स्थानीय टाउन पार्क में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए शहर के विकास, स्वच्छता, पार्कों के रखरखाव और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर धरती को हरा भरा बनाने में योगदान दें। केवल पौधारोपन करना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी पूरी देखभाल कर पेड़ बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनहित के कार्यों को गति देना और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करना है। इस दौरान सिरसा नगरपरिषद चेयरमैन शांति स्वरूप विशेष रूप से मौजूद रहे।

उपस्थित सभी ने शहर की तरक्की और जनसरोकार से जुड़े कार्यों के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के बाद चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने लालबत्ती चौक के समीप स्थित भाई कन्हैया पार्क का भी अवलोकन किया और पार्क की व्यवस्थाओं एवं विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर नगर पार्षद बाबू राम सैनी, नगर पार्षद गोपी राम सैनी, पवन जांगड़ा सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।