उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में 13 अक्टूबर को लगेगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

 
उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में 13 अक्टूबर को लगेगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत सुबह 8 बजे से मिलेंगी स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं
सिरसा, 12 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 अक्टूबर को उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रात: 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि शिविर में पहुंचने वाले लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से मिल सकें। इस दौरान लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा तथा आवश्यकता के अनुसार उपचार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।