मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई

 
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई

 
सिरसा, 06 अक्टूबर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा ने मंगलवार को रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण, मतदाता सूचियों की शुद्धता तथा बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सहित मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को किया जाना निर्धारित है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें। इससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी।
बैठक में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाता श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की सूची एवं संबंधित जानकारी भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। इसके अलावा फॉर्म संख्या 9, 10, 11 तथा 11ए की सूची उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, सिरसा के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। समस्याओं के समाधान के लिए ईआरओ रानियां कम अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के हेल्पडेस्क नंबर 01666-297467 पर प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने बूथ लेवल एजेंटों को आवश्यक निर्देश दें तथा बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करें, ताकि शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।