राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और ठाकुर शंभू सिंह राजकीय कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया

 
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और ठाकुर शंभू सिंह राजकीय कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया

 छात्राओं को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है: मीना परमार
-
बवानीखेड़ा, 19 सितम्बर।  राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कस्बा बवानीखेड़ा स्थित शनिवार को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और ठाकुर शंभू सिंह राजकीय कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों शिक्षण संस्थानों में कक्षाओं में जाकर छात्राओं से बात की और उनको कड़ी मेहनत कर उच्च मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को किसी भी प्रकार से डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। राज्य महिला आयोग हमेशा उनके साथ खड़ा है। इस दौरान उन्होंने शौचालयों की स्वच्छता व परिसर में सफाई व्यवस्था देखी, जो कि सही मिली। इस पर उन्होंने स्कूल व कॉलेज मुखियाओं के कुशल प्रबंधन की सराहना की। स्कूल प्राचार्या आनंद शर्मा और कॉलेज प्राचार्य प्रवीण कुमार मीना परमार का बुक्के भेंट कर स्वागत किया।


  छात्राओं को अपना संदेश देते हुए महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से इस अभियान में अपने शिक्षण संस्थान के साथ-साथ आसपास परिवेश में स्वच्छता अभियान चलाने व पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें समाज व राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। देश की उन्नति युवा वर्ग का विशेष योगदान होता है।
 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत कर महिला अधिकारों को बढ़ावा दिया है। श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व राज्य में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बेटियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर काम कर रही है। पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ावा दिया है।

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, लखपति दीदी, आपकी बेटी हमारी बेटी, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, हरियाणा मातृ शक्ति उद्यमिता योजना, मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान योजना, कन्यादान योजना, वाहन चालक प्रशिक्षण व ड्रोन दीदी आदि कल्याणकारी लागू की हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
उन्होंने छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे निडरता के साथ अपनी पढ़ाई करें। किसी भी प्रकार से शोषण या उत्पीडऩ पर डॉयल 112 पर सूचना दें। छात्राएं राज्य महिला आयोग में भी अपनी शिकायत दे सकती हैं, आयोग शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेता है।
इस अवसर पर बीईओ सतेंद्र सिंह, जगन्नाथ महता, बलवान तंवर, विनीत तंवर, अशोक परमार, संजय वर्मा, बनवारी लाल व पवन महता सहित अनेक गणमान्य नागरिक व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।