सिरसा, 12 अक्टूबर।
महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की ओर से महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य हरियाणा में महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक, सम्मान और सहयोगात्मक कार्यस्थल का वातावरण बनाने वाले संस्थानों को पहचान देना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है। महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डॉ. दर्शना सिंह ने बताया कि निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला द्वारा जारी पत्र के अनुसार पात्र संस्थान निर्धारित मानदंडों के तहत पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/ पर उपलब्ध महिला समर्थ संस्थान पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी से इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि पात्र संस्थान योजना का लाभ उठा सकें।
