कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे शिरकत
हिसार,
भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे और उपस्थित जनसमूह को अपना संदेश देंगे। समारोह में महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन दर्शन, उनकी शिक्षाओं और समाज को दिए गए उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन की ओर से आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।
