महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने महम के पीएम श्री स्कूल में लगाया वाटर कूलर व आरओ

 
xcxcxz

10 अगस्त: महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा महम स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के लिए वाटर कूलर एवं आरओ सिस्टम स्थापित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी दिनेश गुप्ता, महंत सतीश दास जी महाराज, डीईओ सतेंद्र नेहरा, पार्षद विनोद गोयल, राकेश भारद्वाज, सुशील गुप्ता व नरेश गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


इस अवसर पर अजय बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। वाटर कूलर एवं आरओ से स्कूल की छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध होगा।


महंत सतीश दास जी महाराज ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। समाजसेवी राकेश भारद्वाज ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी आवश्यक सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर स्कूल में पर्यावरण का प्रतीक पौधा भी लगाया गया


इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, देशराज बंसल, मुकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गणपत राय गोयल, जोगिंदर मिनोचा, महा सिंह सैनी, हार्दिक सैनी, रमेश, राम विलास भारद्वाज, राम अवतार बंसल, सतपाल, रवि एवं प्रवीण सैनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।