सिरसा। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अनहद भजन जैमिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में आयोजित ‘महा रास - कृष्ण लीला’ महोत्सव ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर शहरवासियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मंच से अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने श्री कृष्ण के जीवन दर्शन और समाज में प्रेम, सद्भाव व सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रसिद्ध नटराज आर्ट ग्रुप के कुशल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्री कृष्ण लीला व अन्य सजीव झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।
हवा में लटकती मटकी फोड़ने के दृश्य ने पूरे पांडाल को तालियों से गुंजायमान कर दिया। इसके पश्चात सभी ने डांडिया रास का भी आनंद लिया। परम मां भक्त मनीष सिंगला व अनहद भजन जैमिंग क्लब के कलाकारों ने अपनी सुरीली तानों और भक्ति भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा प्रांगण देर रात तक झूमता नजर आया।इस मौके पर मनीष सिंगला ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का यह भव्य दरबार माताश्री और श्याम बाबा की कृपा से ही संभव हो पाया है। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में केक काटा गया और सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मनीष सिंगला की पत्नी रुचि सिंगला, पुत्र लक्ष्य सिंगला, प्रवीन शर्मा, रीचा शर्मा, ज्योति बांसल, भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवक गुरविंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एडवोकेट, राजेंद्र सिंह अंबर, पुरुषोत्तम गोयल, अशोक बंसल, रामकृष्ण गोयल, सुनील जिंदल, कीर्ति गर्ग, राजेंद्र देसूजोधा, सागर केहरवाला, अमीरचंद मेहता, रोहताश, प्रदीप रातुसरिया, हनुमान कुंडू, निताशा सिहाग, सुमन सैनी, संजीव जैन एडवोकेट, गौरव गोयल, जेपी गुप्ता, योगेश गर्ग, हर्ष खुराना, संदीप भाटिया, मनीष जिंदल, राजीव बंसल, संजीव डॉक्टर, संजीव अग्रवाल, माधव, सुनील गर्ग, गौतम मुंजाल, साबरमल गुर्जर, निजी सचिव हरपिंदर शर्मा व योगेश बिजारनिया, भूपेश मेहता, जेपी बंसल, सुभाष, पार्षद दीपक बंसल, मनीष , सनप्रीत सोढ़ी व अनु मल्होत्रा, पार्षद प्रतिनिधि सुशील सैनी, मुकेश रोहिल्ला, सुमन वर्मा कौशल्या वर्मा, चरणजीत लूथरा, राजकुमार ग्रोवर, इंद्रजीत खुराना, प्रज्ञा सोनी, ओमप्रकाश कथूरिया, डॉक्टर अनूप जिंदल, डॉक्टर बंसल, डॉक्टर वीपी गोयल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
