मोहल्ला जंड वाला स्थित प्राचीन श्री बंसीवट मंदिर में हर बार की तरह इस बार भी अन्नकूट पर्व एवं विश्वकर्मा डे के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।
सिरसा।
मोहल्ला जंड वाला स्थित प्राचीन श्री बंसीवट मंदिर में हर बार की तरह इस बार भी अन्नकूट पर्व एवं विश्वकर्मा डे के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और खीचड़े व कढ़ी का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम शर्मा व प्रधान हीरालाल शर्मा, सुगन शर्मा, ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा का पूरा परिवार मौजूद रहा। परिवार की ओर से राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, मोहित शर्मा सहित अन्य परिजनों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों का स्वागत किया और सभी को दीपावली की राम-राम करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राजकुमार शर्मा ने अन्नकूट पर्व की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में अन्नकूट पर्व का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व भगवान के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का प्रतीक है। अन्नकूट के अवसर पर भगवान को बाजरी के खिचडे का भोग लगाया जाता है तथा बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि अन्नकूट का प्रसाद अमृत के समान माना जाता है। इसे ग्रहण करने से मन को आध्यात्मिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है, साथ ही रोग कष्ट दूर होते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम मिल-जुलकर खुशियां बांटें और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के मंगल की कामना करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में माथा टेककर परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर विधायक शीशपाल केहरवाला,संदीप नेहरा, जग्गा बराड़, प्रेम शर्मा,राजन मेहता, प्रदीप सैनी, गजानंद सोनी,कीर्ति गर्ग,सुभाष मिड्ढा ,रमेश साहूवाला ,रामू हिसारिया ,अंजनी कनोडिया ,रमेश कनोडिया ,अमित गाबा, सुशील दूंगा मुंगा,भीम सिंगला, प्रेम गुप्ता, सुशील गुप्ता, संजय शर्मा, सुरेश ग्रोवर, जय गोपाल शर्मा ,महेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा,वेद प्रकाश शर्मा, आजाद केलनिया, राम पूर्व सरपंच, बेग संदीप पार्षद, कौशल्या वर्मा पूर्व पार्षद, श्यामलाल वर्मा ,साहब राम जांगड़ा ,मास्टर रवि शर्मा ,कन्हैया पूनिया ,वेद सैनी, सुरेंद्र कायत, मांगेराम केरावली, विजय शर्मा, तिलक चंदेल, सुनील कड़वासरा, सतपाल गोदारा , मोमन सैनी, देवेंद्र सेठी ,हरविंदर सिंह ,जगदीश भाटिया, राजकुमार चंदा ,सुनील बोमरा,राजेश सिद्धू,बृजलाल ओम प्रकाश सैनी, लक्ष्मी नारायण, हंसराज सलारपुर, बंसीलाल, राजाराम ,निर्मल पहलवान ,कैलाश कानूनो गो बलराम ताजिया, देवीपाल सहारण ,प्रवीण शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा ,हरीश सोनी चंद्रशेखर सोनी ,जयप्रकाश भोलूसरिया ,प्रो रणवीर टाक ,सिकंदर खट्टर, विकास सेठी भूषण मेहता, सुरेंद्र नटर, विनोद उपाध्याय , रण सिंह सुंडा, रुपिंदर भाटिया, नवीन मेहरा ,बलवंत सिंह ,रामदास बजाज, विजय शर्मा ,घनश्याम शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा , मोहित मेहता शहर के पूर्व पार्षद पूर्व सरपंच शहर के गणमान्य लोग हजारों लोगों संख्या में मौजूद रहे
