एससीवीटी ट्रेडों में प्रवेश का अंतिम अवसर, 9 सितंबर तक करें आवेदन

 

 भिवानी, 8 सितंबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिवानी के प्रधानाचार्य पंकज सोनी ने बताया कि संस्थान में एससीवीटी ट्रेडों में प्रवेश की अंतिम तिथि 09 सितंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक अपनी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी में 5 जी नेटवर्क टेक्नीशियन ट्रेड में सीटें रिक्त हैं। इस ट्रेड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना तथा फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथमैटिक्स (पीसीएम) विषय होना आवश्यक है। प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान समय में 5 जी तकनीक दूरसंचार, इंटरनेट, स्मार्ट डिवाइस, आईओटी तथा डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही है। ऐसे में 5जी नेटवर्क टेक्नीशियन एक नया एवं रोजगारोन्मुखी ट्रेड है, जो युवाओं को आधुनिक तकनीकी क्षेत्र में आवश्यक कौशल प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक हो सकता है।