कन्या विद्यालय खरक कलां ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
भिवानी, 18 सितंबर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरक कलां में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने चित्रों, पोस्टरों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता एवं विकसित भारत जैसे विषय प्रमुख रहे।भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली।इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती उषा, SMC प्रधान कांता, ABRC प्रदीप एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
