*मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से 13 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला*

 



*12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और आईटीआई पास युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर*

गुरुग्राम, 9 अक्टूबर- मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला मिनी सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 513-14 में आयोजित होगा।

मंडल रोजगार अधिकारी अनुराधा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में एआरजीएल प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, व्रिबो मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और ओम एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। मेले में 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और आईटीआई पास बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे अपना रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र और बायोडाटा साथ लेकर आएं, ताकि वे रोजगार मेले में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें।