16 अक्टूबर को महिला आईटीआई सेक्टर-18 में लगेगा रोजगार मेला

 
16 अक्टूबर को महिला आईटीआई सेक्टर-18 में लगेगा रोजगार मेला

 केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे रोजगार मेले की अध्यक्षता, 100 से अधिक निजी संस्थानों के नियोजक लेंगे भाग

 मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

फरीदाबाद, 

युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 16 अक्टूबर 2026 को राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सेक्टर-18, फरीदाबाद में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर अध्यक्षता करेंगे। रोजगार मेले में फरीदाबाद की 100 से अधिक निजी संस्थापनाओं के नियोजकों द्वारा भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

रोजगार मेले का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। इसमें मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण बेरोजगार युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मेले का उद्देश्य युवाओं और निजी क्षेत्र के नियोजकों को एक मंच पर लाकर रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा/रिज्यूमे की 5 से 6 प्रतियां अवश्य लेकर आएं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी जारी सूचना के साथ उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण भी करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बल्लभगढ़ में फोन नंबर 0129-4607786 पर संपर्क कर सकते हैं।