आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद में रोजगार मेला 14 सितंबर को, युवाओं को नौकरी पाने का मिलेगा मौका

 
 आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद में रोजगार मेला 14 सितंबर को, युवाओं को नौकरी पाने का मिलेगा मौका

फरीदाबाद, 10 सितंबर। ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि MSDE भारत सरकार व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के आदेशों अनुसार राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर 18ए, एमसीएफ कार्यालय के पास में प्रातः 09:30 बजे, दिनांक : 14 सितंबर 2026 को शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत आईटीआई पास-शुदा छात्रों की शिक्षुता/प्लेसमेंट लगवाने हेतु शिक्षुता कम रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें फरीदाबाद जिले के नामित प्रतिष्ठान भाग लेगें।