अम्बाला | किडनेस्ट स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चे कान्हा, देवकी और वासुदेव की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाट्य मंचन भी किया गया। प्रिंसिपल रितु दुआ ने बच्चों को कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों की जानकारी दी।
