जन सेवा संस्थान, रोहतक की ओर से भिवानी रोड स्थित वृद्ध आश्रम में संस्थान अध्यक्ष महामंडलेश्वर डाo स्वामी परमानन्द जी महाराज के सानिध्य मे दीप प्रज्वलित करके निशुल्क नेत्र जाँच एवं आपरेशन शिविर लगाया गया इस कैम्प में डॉ. नीरज दुआ, जी द्वारा 358 रोगियों की जांच की गई व दवाई प्रदान की गई । आपरेशन के लिए 37 रोगियों का चयन किया गया जिनका आपरेशन भिवानी के जालान अस्पताल में निशुल्क करवाया जाएगा । परिवहन, भोजन,दवाई, आपरेशन का सामान, लेंस,चश्मा आदि सभी निःशुल्क प्रदान किये जाएंगे ।
संस्थान द्वारा अब तक 296 कैम्पों में 21985 से अधिक रोगियों के निःशुल्क आपरेशन करवाए जा चुके हैं।
इस अवसर पर नीरज दुआ, राकेश वर्मा, पवन जिंदल, मास्टर होशियार सिंह, अशोक पंडित, डॉ.लक्की मदान, राकेश चावला, सहित संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे I
