हिसार। साहित्य एंव सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार के निर्देशक शुभकरण गौड ने बीस वर्षो से कुशल मंच संचालन कर रहे है जय भगवान लाडवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। इसी दौरान काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जय भगवान लाडवाल ने वो भाग्यशाली होते है जिसकी पत्नी का नाम प्रेरणा होता है कुछ को तो पत्नी ही से प्रेरणा मिली है जैसे कालिदास कविता सुनाई। ऋषि सक्सेना ने सुनाया मानवता की सेवा ही सबको भाए फिर मानव मानव से क्यों बैर करे भाई कविता सुनाई। राजेंद्र गुप्ता ने सुयोग्य पत्नी का मिलना ईश्वर का सबसे बडा वरदान है कविता सुनाई। कृष्ण इंदौरा ने जान जोखिम में डाल कर बचाई सैकडो की जान विमान सुरक्षित लैड हुआ आई जान में जान। इस अवसर पर शुभकरण गौड़, अशोक गर्ग, अमरदीप सेवार्थ, गोलू मुकेश व सोनम आदि ने भी काव्य पाठ किया।
