सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक  

 
 सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक  

भिवानी, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आईटीआई में स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान परिसर, कक्षाओं, कार्यशालाओं, कार्यालय परिसर, पार्किंग क्षेत्र तथा आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने पंकज सोनी कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व को समझाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि अपने घर, संस्थान तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का उचित निपटान करने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाना चाहिए।