भिवानी, 06 अक्टूबर। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार 17 सितंबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक एक माह की अवधि में ऐसे सभी पास-आउट प्रशिक्षुओं के प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। इनके प्रमाण-पत्र अभी तक संस्थान के रिकॉर्ड में उपलब्ध हैं और वितरित नहीं किए गए हैं।
संस्थान प्रबंधक ने बताया कि जिन पूर्व प्रशिक्षुओं ने आईटीआई उत्तीर्ण की है और उन्हें अभी तक अपना प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे राजकीय आईटीआई भिवानी से संपर्क कर अपना प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
